सिरोही। संपूर्ण विश्व शांति एवं कत्ल हुए सभी जीव जंतुओं की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को जैनम पूजा ग्रुप की ओर से अजीत नाथ गोट के सहयोग से शांतिनाथ दादा मंदिर के मूलनायक शांतिनाथ दादा व वहां विराजित  61 समस्त तीर्थंकर प्रतिमाओं का सुबह छह से आठ बजे तक सामूहिक पक्षाल, अष्ठ प्रकार की पूजा, प्रतिमा की आंगी एवं सामूहिक चैत्यवंदन किया गया।  सुबह एवं शाम को महाआरती का कार्यक्रम रखा गया।  जैनम पूजा ग्रुप के  सभी  सदस्यों की ओर से 56 भोग प्रसादी की गईं। सदस्यों ने यह भोग  घर से बनाकर लाए थे। मौजूद सभी जनें  आगे  वाले अभिषेक के तारीख की घोषणा का इंतजार करते हुए नजर आए। लाभार्थी परिवारों के सहयोग से सभी को प्रभावना भी दी जा रही है एवं समस्त कार्य बहुत ही अच्छी तरह संपन्न हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। जैनम पूजा ग्रुप के मुख्य सहयोगी (लाभार्थी) पंकज भाई ज्ञानचंद  गांधी है। लाभार्थी परिवारों की तहे दिल से अनुमोदन सिरोही शहर में हो रहे समस्त जैन मंदिरों में प्रात: अभिषेक  पूजा आरती मंगल दिवा एवं साय:काल रंगोली,महाआरती, एवं मंगल दिवा के संपूर्ण कार्यक्रम जय विक्रम हरन , हेंमत हरन  व सोना हरन के दिशा निर्देश में संपन्न हो रहे हैं। जिसमें जैनम पूजा ग्रुप के समस्त सदस्यों का संपूर्ण सहयोग है। अभी तक शहर के सबसे बड़े जैन मंदिर  ऋषभभदेव चौमुखा जी 72 जिनालय , बड़े आदेश्वर 52 जिनालय,श्री अजितनाथ 52 जिनालय,एवं   श्री शांतिनाथ जिनालय में संपूर्ण हुए कार्यक्रम को लेकर सहयोग की अपेक्षा की। यह जानकारी जैनम पूजा ग्रुप के सदस्य लालाभाई ने दी।