सिरोही। प्रवासी नेता, महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज के. पुरोहित आज गुरुवार को सिरोही जिले के प्रवास पर आएंगे, वे कालंद्री स्थित ब्रह्माजी मंदिर मे दर्शन पूजन के बाद गणमान्य नागरिकों से मिलेंगे और शाम को सिरोही में प्रेस वार्ता करेंगे। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने पूर्व मंत्री पुरोहित के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रवासी राजस्थानीयो के लोकप्रिय नेता राज के पुरोहित के महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह उनका पैतृक जिले सिरोही मे पहला प्रवास का कार्यक्रम है। पुरोहित गुरुवार 22 जुलाई को उदयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर प्रातः 7:30 बजे ब्रह्माजी मंदिर कालंद्री पहुंचेंगे। वे अपराहन 4 बजे सिरोही स्थित बाबा रामदेव रेस्टोरेंट में स्थानीय पत्रकारों से मुखातिब होकर प्रेस वार्ता करेंगे। शाम 6 बजे सिरोही से रवाना होकर पुरोहित जालौर जाएंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। वे शुक्रवार को प्रातः 8 बजे जालौर से प्रस्थान करके प्रातः 9:30 बजे बाड़मेर जिले में स्थित ब्रह्माजी मंदिर आसोतरा  पहुंचेंगे, वहां से दोपहर 2:30 बजे नाकोड़ा धाम जाएंगे। पुरोहित शाम 7 बजे रामदेवरा मंदिर में दर्शन करेंगे और वहां से जोधपुर जाएंगे। पुरोहित शनिवार 24 जुलाई को प्रातः 9 से 11बजे तक होटल में ही अलग-अलग प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे और दोपहर एक बजे हवाई मार्ग से मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।