सिरोही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के काफिले पर सुनियोजित तरीके से कोटा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए कायराना हमले की निंदा कर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कड़े शब्दों में निंदा कर इसे शर्मनाक बताया है,कहा कि आने वाले चुनावों में राजस्थान की जनता इसका करारा जवाब देगी और आरोपों में यह कुकृत्य कॉन्ग्रेस के आलाकमान की साजिश बताया।


रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर किए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा राजस्थान के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की संगठन के प्रति विश्वास एवं प्रदेश सरकार की कुनीतियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश से बौखला गयी है। धरातल पर युवाओं एवं परीक्षार्थियों ने वर्तमान प्रदेश सरकार की बखिया उधेड़ दी है जिससे बौखलाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह शर्मशार करने वाली हरकत की है। 

कहा कि जहां भाजपा कार्यकर्ता सदैव अपने संस्कारो से राष्ट्र हितेषी कार्यो को संकल्पित करके परिभाषित करता है वही कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने संगठन के संस्कारो को सबके सामने दिख दिया है। कांग्रेस नेताओं के इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कितना गिरोगे गहलोतजी, युवाओं को जवाब देना ही पड़ेगा। कहां की गहलोत सरकार गुंडाराज पर उतर आई है और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।