जोधपुर। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। अबकी बार  वोट देने में स्टूडेंट्स का रुझान अधिक रहा। कुल 17 हजार 249 वोटर्स में से 10 हजार 272 स्टूडेंट्स ने वोट डाले। कुल 59. 55 प्रतिशत मतदान हुआ। 

 रिसर्च स्कॉलर 951 वोटर्स में से 222 वोट पड़े। यहां 23.34 प्रतिशत मतदान हुआ। एमबीएम युनिवर्सिटी मेें 7 बूथों पर 71.73 प्रतिशत मतदान हुआ। कमला नेहरु महिला महाविद्यालय की 2 हजार 514 गल्र्स ने वोट दिया जबकि यहां कुल वोटर्स की संख्या 4 हजार 688 है। यहां 53.63 प्रतिशत वोट पड़े।  सांइस फैकल्टी में 70.61 प्रतिशत,  इंस्टीट्यूट ऑफ इवनिंग में 71.74 प्रतिशत, लॉ फैकल्टी में 49.51 प्रतिशत कॉमर्स फैकल्टी में 49.28 प्रतिशत  मतदान हुआ। वहीं आर्ट्स फैकल्टी में अब तक महज 65.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 3,919 मतदाताओं में से 2550 ने मतदान किया है। 

बंद पेटियों से शनि को खुलेंगे भाग्य

 जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और उससे संबंद्ध कॉलेज व एमबीएम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है जो शनिवार को मतगणना के दौरान खुलेगा। कोरोना के कारण दो साल बाद हुए चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में जोरदार उत्साह देखा गया। छात्राओं ने भी इस बार चुनाव व मतदान में उत्साह से भाग लिया। हालांकि सुबह मतदान धीमी गति से शुरू हुआ लेकिन बाद में मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई।  मतगणना शनिवार सुबह दस बजे शुरू होगी। संकायों में वोटों की गिनती संकाय स्तर पर, संघटक कॉलेजों की मतगणना इन्हीं कॉलेजों में और अपेक्स पदों के लिए मतगणना कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में होगी। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में कुल 78 प्रत्याशी चुनावी मैदान है। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के राजवीर सिंह बांता, एनएसयूआई के हरेंद्र चौधरी और एसएफआई के अरविंद सिंह भाटी में त्रिकोणीय मुकाबला है।  सुबह आठ बजे संकायों में बने 33 मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। 

मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

उत्साहित छात्र निर्धारित समय से पहले ही मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। इस कारण कई मतदान केन्द्रों के बाहर लम्बी कतार लग गई। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के पश्चात पुलिस ने परिसर के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा घेरा बना दिया। मुख्य गेट पर गहन जांच पड़ताल के बाद ही छात्रों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई। विश्वविद्यालयों के सभी परिसरों से काफी दूरी पर विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक खड़े थे और वे मतदान करने पहुंच रहे छात्रों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। 

सभी कॉलेजों भारी पुलिस जाब्ता तैनात

छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और एमबीएम विश्वविद्यालय के साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। विवि और पुलिस प्रशासन की ओर से शांति और कानून-व्यवस्था के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया जिससे मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके। पुलिस कमिश्नरेट के दोनों जिलों में अधिकारियों सहित करीब बारह सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए।  जेएनवीयू के सभी कैम्पस सुबह से ही पुलिस छावनी जैसे नजर आने लगे। विश्वविद्यालय के ओल्ड कैम्पस, न्यू कैम्पस, केएन कॉलेज, एमबीएम यूनिवर्सिटी सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़,पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन व पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव स्वयं सुरक्षा व कानून व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मोबाइल पार्टिंया भी बनाईं जो विद्यार्थियों को सीधे मतदान बूथ तक जाने और वहां से बगैर समय गंवाए बाहर भेजने का कार्य कर रही थी। मतदान के दौरान विवि या कॉलेज परिसर में वाहनों का प्रवेश बंद रहा।

इन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद

जेएनवीयू में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 78 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें यूनिवर्सिटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर तीन-तीन, संयुक्त महासचिव चार, कक्षा प्रतिनिधि नौ, कक्षा प्रतिनिधि द्वितीय 28, कक्षा प्रतिनिधि तृतीय 28 इस तरह कुल 78 प्रत्याशी मैदान में हैं। अपेक्स पदों में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के राजवीर सिंह बांता, एनएसयूआई के हरेंद्र चौधरी और एसएफआई के अरविंद सिंह भाटी में त्रिकोणीय मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर अक्षय मेघवाल, जयसिंह, निधि राजपुरोहित, ओमा राम देवासी, ओमा राम, प्रशांत शर्मा, सोमराज व सूर्य प्रकाश अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महासचिव के लिए जितेन्द्र देवड़ा, नरेन्द्र विश्नोई, वत्सल परिहार, संयुक्त सचिव के लिए बाबूलाल, चिराग सिंह भाटी, दिनेश पंवार, मनोज प्रजापत, मुकेश, पुखराज विश्नोई चुनाव मैदान में हैं। कमला नेहरु गल्र्स कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए कोमल कंवर, एमएस संतोष, सोनिया, उपाध्यक्ष पद के लिए पायल, कविता, सोनू राठौड़, महासचिव पद के लिए नीलू पटेल, निकिता राठी, तनु कच्छवाह और संयुक्त सचिव पद के लिए भगवती देवड़ा, गुड्डी, करीना, कुंती वागडिया चुनाव मैदान में हैं। इवनिंग कॉलेज में अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार, नरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र मग सिंह, उपाध्यक्ष के लिए छैल सिंह, रावल सिंह, महासचिव के लिए अजीतसिंह, बलवीर सिंह, जयसिंह राठौड़, जितेन्द्र कुमार, संयुक्त महासचिव के लिए केशर सिंह, मोती सिंह, रोहित कुमार उम्मीदवार हैं। एमबीएम यूनिवर्सिटी के लिए अध्यक्ष पद पर चंद्रांशु खिडिया, धनश्याम सिंह, हेमंत चैधरी, महेन्द्र चौधरी, मनीष कुमार मीना, मानवेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए दिव्यांशु सामरिया, वीरेंद्र सिंह, महासचिव के लिए आयुष गहलोत, दिव्यांश जाटोलिया, लक्षिता शर्मा, परमजीत सिंह चारण और संयुक्त महासचिव के लिए नेहा सोनी, रानू प्रतिहार, उदिता छकड़ा चुनाव मैदान में हैं।


      जेएनवीयू प्रत्याशी एक नजर 

अध्यक्ष पद के लिए अरविंदसिंह भाटी, हरेंद्र चौधरी, राजवीर बांता। 

उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षय मेघवाल, जय सिंह, निधि राजपुरोहित, ओमाराम देवासी, ओमाराम, प्रशांत शर्मा, सोमराज व सूर्य प्रकाश।

महासचिव पद के लिए जितेन्द्र देवड़ा, नरेन्द्र विश्नोई, वत्सल परिहार।

संयुक्त महासचिव पद के लिए बाबूलाल, चिराग सिंह भाटी, दिनेश पंवार, मनोज प्रजापत, मुकेश, पुखराज विश्नोई।

रिसर्च रिप्रजेंटेटिव्स के लिए कुंदन कंवर, सुनील , यशस्वी ईनाणियां।

 कमला नेहरु गल्र्स कॉलेज प्रत्याशी एक नजर 

अध्यक्ष पद के लिए कोमल कंवर, एम एस संतोष, सोनिया।

उपाध्यक्ष पद के लिए पायल, कविता, सोनू राठौड़।

महासचिव पद के लिए नीलू पटेल, निकिता राठी, तनु कच्छवाह।

संयुक्त महासचिव पद के लिए भगवती देवड़ा, गुड्डी, करीना, कुंती वागडिया।

क्लास रिप्रजेंटेटिव्स के लिए अनु, डिम्पल शेखावत, दिवांशी, मुस्कान भाटी, पूनम मूंदड़ा, सोनू कंवर, संजना तेजी, उज्जवल, विशाखा भाटी, आरती, ऐश्वर्या, अंकिता प्रजापत, भावना, बुलबुल, दिक्षी, दिव्या राठौड़, गंगा, गुनगुन भाटी, हर्षिता, इंद्रा, काजल नवल, कोमल, लक्षिता, ममता, मंजु, नेहा, निकिता प्रजापत, निशा, पदमा, पिंकी सियाल, पूजा कंवर, पूजा प्रजापत, प्रियंका विश्नोई, साक्षी, सीमा रामचंदानी, सुमन दिव्यराया, विनिता, अर्चिता शर्मा, भंवरी, दीपशिखा सोढा, दिक्षिता गहलोत, दिव्या चौहान, दिव्या सोनी, गुनगुन गहलोत, गुंजन मेवाडा, हिमांशी, कविता पटेल, ललिता प्रजापत, मनिषा, माया, मोनिका, मुस्कान विश्नोई, निशा झंवर, पूनम नायक, प्रज्ञा दवे, प्रेरणा, रिषिता जोधा, सचिन, संगीता् सीमा, शारदा, सुमित्रा, तनिषा गहलोत, वर्षा जांगिड़, वनिता।