जोधपुर, 8 दिसंबर। अखण्ड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सर्किट हाउस परिसर के समीप आदमकद प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। शेखावत ने स्वागत अभिनंदन करते हुए गृह मंत्री शाह का आभार जताया। शेखावत ने कहा कि आपके आने से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। शेखावत ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में विकसित होने की दिशा में आग बढ़ रहे हैं।
अपने उद्बोधन में शेखावत ने कहा कि पिछले दस साल में भारत की तकदीर और तस्वीर बदली है। लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित होने से जोधपुर का मान सम्मान बढ़ा है। पटेल की प्रतिमा स्थल सभी के लिए प्रेरणा पुंज होगा। प्रधानमंत्री जी ने दो वर्ष तक सरदार पटेल की 150वीं जयंती को मनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक महान भारत की रचना की नींव डालने का काम करेगा। शेखावत ने कहा कि आज यहां लगाई गई सरदार पटेल की 11 फीट ऊंची और 1100 किलोग्राम वजनी प्रतिमा निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को सरदार साहब के सिद्धांतों की याद दिलाएगी। उन्हें प्रेरणा देगी।
उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, महापौर वनिता सेठ, डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़, मनोहर पालीवाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग समारोह के साक्षी बने। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने आभार व्यक्त किया।
0 Comments
Post a Comment